Saturday 13-Jun-2026

CISF को मिली पहली महिला बटालियन, कहां होगी तैनाती? गृह मंत्री अमित शाह ने बताया

CISF को मिली पहली महिला बटालियन, कहां होगी तैनाती? गृह मंत्री अमित शाह ने बताया

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की जल्द ही गठित होने वाली महिला बटालियन हवाई अड्डों और मेट्रो रेल जैसी देश की महत्वपूर्ण अवसंरचना की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेगी और कमांडो के रूप में अतिविशिष्‍ट व्यक्‍तियों (वीआईपी) को सुरक्षा प्रदान करेगी। केंद्र सरकार ने अति विशिष्ट व्यक्तियों, हवाई अड्डों और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर बल की बढ़ती तैनाती को ध्यान में रखते हुए सीआईएसएफ में 1,000 से अधिक कर्मियों वाली पहली पूर्ण महिला बटालियन को मंजूरी दी है।

अमित शाह ने कहा कि सीआईएसएफ की पहली महिला बटालियन की स्थापना से राष्ट्र की रक्षा के महत्वपूर्ण कार्य में शामिल होने की महिलाओं की आकांक्षाएं पूरी होंगी। शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि राष्ट्र निर्माण के हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के मोदी जी के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम के रूप में, मोदी सरकार ने सीआईएसएफ की पहली पूर्ण महिला बटालियन की स्थापना को मंजूरी प्रदान की है।

उन्होंने कहा कि एक विशिष्ट टुकड़ी के रूप में उभरने के लिए, महिला बटालियन देश के महत्वपूर्ण अवसंरचना, जैसे हवाई अड्डों और मेट्रो रेल की रक्षा करने और कमांडो के रूप में वीआईपी सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाएगी। यह निर्णय निश्चित रूप से राष्ट्र की रक्षा के महत्वपूर्ण कार्य में शामिल होने के लिए अधिक महिलाओं की आकांक्षाओं को पूरा करेगा।

impact add6

Advertisement

impact add6

Advertisement

impact add2