Tuesday 28-Jul-2026

कौन बनेगा महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री? अमित शाह के आवास पर हुई मीटिंग, CM के नाम पर लगी मुहर; ऐलान जल्द

कौन बनेगा महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री? अमित शाह के आवास पर हुई मीटिंग, CM के नाम पर लगी मुहर; ऐलान जल्द

मुंबई, इंपैक्ट लाइव टीम।

महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के नाम और सरकार का खाका तैयार हो गया है। गुरुवार देर रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर दो घंटे तक चली बैठक में इस संबंध में फैसले ले लिए गए। नए मुख्यमंत्री का नाम का ऐलान भाजपा विधायक दल की अगले एक-दो दिन में होने वाली बैठक में किया जाएगा।

अमित शाह से मिलने वालों में महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस और एनसीपी नेता अजित पवार शामिल थे। शिंदे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं उदय सामंत और शंभूराज देसाई के साथ दिल्ली पहुंचे। इससे पहले फडणवीस ने एनसीपी नेता अजित पवार के साथ बैठक की। शिंदे ने महायुति की बैठक से पहले दिल्ली में शाह से अलग से मुलाकात की।

impact add2

इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद थे। इससे पहले, एकनाथ शिंदे ने बुधवार को कहा था कि वह राज्य में सरकार गठन में बाधा नहीं बनेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह द्वारा लिए निर्णय का पालन करेंगे। इससे भाजपा के लिए महाराष्ट्र में अगले मुख्यमंत्री के रूप में अपने उम्मीदवार को लाने का रास्ता साफ हो गया।

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add1