Saturday 19-Sep-2026

झारखंड में क्यों हार गई बीजेपी? कारण जानने के लिए 3 दिसंबर को दिल्ली में होगा मंथन

झारखंड में क्यों हार गई बीजेपी? कारण जानने के लिए 3 दिसंबर को दिल्ली में होगा मंथन

रांची, इंपैक्ट लाइव टीम।

भाजपा झारखंड विधानसभा चुनाव में हार की समीक्षा करेगी। इसे लेकर पार्टी के दिल्ली मुख्यालय में तीन दिसंबर को उच्चस्तरीय बैठक होगी। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा मौजूद रहेंगे। इससे पहले हार की वजहों को लेकर 30 नवंबर को प्रदेश स्तरीय बैठक भी होगी।

इसमें प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी जिलाध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, नवनिर्वाचित विधायक, विधायक प्रत्याशी मौजूद रहेंगे। जानकारी के मुताबिक, भाजपा आलाकमान ने हार की वजहों पर रिपोर्ट मांगी है। प्रदेश के नेताओं द्वारा भेजी गई रिपोर्ट पर ही दिल्ली में समीक्षा होगी।

इस बीच भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय चौरसिया ने कहा कि झामुमो को जनता से किए अपने वायदे पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। झारखंड की जनता ने उन्हें उनके वायदे पर बहुमत दी है। अब सरकार बना जनता के विश्वास पर खरा उतरे। एनडीए राज्यहित में हमेशा सहयोग को तैयार है। उन्होंने कहा कि शायद झामुमो के महासचिव को अभी से वायदे न पूरे करने का डर सताने लगा है। इसलिए वो जनता का ध्यान भटकाने के लिए अलग कहानियां गढ़ने में लग गए हैं। हमें डर है कि फिर से 2019 की तरह ही वायदे भूल न जाए।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add2