Saturday 13-Jun-2026

महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कब होगा? एकनाथ शिंदे ने कर दिया खुलासा

महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कब होगा? एकनाथ शिंदे ने कर दिया खुलासा

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में सरकार गठन के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रमुख जे. पी. नड्डा के साथ उनकी अच्छी और सकारात्मक बातचीत हुई। शिंदे ने मुंबई रवाना होने से पहले दिल्ली में पत्रकारों से कहा कि महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री को लेकर फैसला एक या दो दिन में महायुति गठबंधन की एक अन्य बैठक में किया जाएगा।

बता दें कि महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के नाम और सरकार का खाका तैयार हो गया है। गुरुवार देर रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर दो घंटे तक चली बैठक में इस संबंध में फैसले ले लिए गए। नए मुख्यमंत्री का नाम का ऐलान भाजपा विधायक दल की अगले एक-दो दिन में होने वाली बैठक में किया जाएगा।

अमित शाह से मिलने वालों में महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस और एनसीपी नेता अजित पवार शामिल थे। शिंदे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं उदय सामंत और शंभूराज देसाई के साथ दिल्ली पहुंचे। इससे पहले फडणवीस ने एनसीपी नेता अजित पवार के साथ बैठक की। शिंदे ने महायुति की बैठक से पहले दिल्ली में शाह से अलग से मुलाकात की।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add1