Monday 24-Aug-2026

यूपी की जनता को डराना चाहते हैं अमित शाह, 'द साबरमती रिपोर्ट' के टैक्स फ्री होने पर बोले सपा नेता

यूपी की जनता को डराना चाहते हैं अमित शाह, 'द साबरमती रिपोर्ट' के टैक्स फ्री होने पर बोले सपा नेता

लखनऊ, इंपैक्ट लाइव टीम।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने सत्ता पक्ष पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश उपचुनाव में सत्ता पक्ष द्वारा असंवैधानिक तरीके से अपनी पावर का प्रयोग किया गया। लोकतंत्र की हत्या की गई। वहीं द साबरमती रिपोर्ट को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री किए जाने वाले फैसले पर भी लाल बिहारी यादव ने तंज कसा है।

लाल बिहारी यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में द साबरमती रिपोर्ट को टैक्स फ्री कराके गृह मंत्री अमित शाह जी यूपी के लोगों को डराना चाहते हैं। यह बताना चाहते हैं कि अगर नहीं मानोगे तो उत्तर प्रदेश में भी इसी तरह की घटनाएं होगी, इसलिए फ्री में दिखवा रहे हैं।

impact add1

उन्होंने कहा कि लाल बिहारी यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश और प्रदेश से लोकतंत्र खत्म करना चाहती हैं। नेता प्रतिपक्ष ने यह भी कहा कि बीजेपी राजतंत्र कायम करना चाहती है, जिससे वह पूरी तरह से देश और प्रदेश पर राज करें। इन्होंने सत्ता बल का प्रयोग किया। अगर हम चुनाव जीतते भी हैं तो बेहद कम परसेंटेज वोट से जीतेंगे। जनता को रिवॉल्वर दिखाने का क्या मतलब है, यह लोकतंत्र की हत्या है।

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add6