Tuesday 28-Jul-2026

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने संविधान दिवस पर दी देशवासियों को शुभकामनाएं

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने संविधान दिवस पर दी देशवासियों को शुभकामनाएं

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे में संविधान दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मंगलवार को कहा कि यह दिवस हमें सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अधिकारों की गारंटी देता है। खरगे ने कहा, आज संविधान को अपनाने का 75वां वर्ष शुरू हो गया है। मैं इस ऐतिहासिक अवसर पर सभी भारतीयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

खरगे ने कहा कि हमारे पूर्वजों द्वारा बड़ी मेहनत और सावधानी से तैयार किया गया भारत का संविधान हमारे राष्ट्र की जीवनरेखा है। यह हमें सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अधिकारों की गारंटी देता है। यह भारत को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य बनाता है। न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व केवल आदर्श या विचार नहीं हैं, ये हम 140 करोड़ भारतीयों के लिए जीवन जीने का तरीका हैं।

impact add2

उन्होंने कहा कि आज हम संविधान सभा और उसके विपुल सदस्यों के जबरदस्त योगदान को याद करते हैं। हम उनकी दूरदर्शिता और बुद्धिमत्ता के हमेशा ऋणी रहेंगे। संविधान को अपनाने के 75वें वर्ष में भारत के अंतर्निहित दर्शन की रक्षा के संघर्ष को राष्ट्रीय आंदोलन के युग की तरह फिर से जीवंत और प्रज्वलित किया जाना चाहिए।

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add3