Tuesday 28-Jul-2026

अडाणी को बचा रहे हैं पीएम मोदी, इसलिए नहीं होते गिरफ्तार; राहुल गांधी का आरोप

अडाणी को बचा रहे हैं पीएम मोदी, इसलिए नहीं होते गिरफ्तार; राहुल गांधी का आरोप

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उद्योगपति अडाणी भ्रष्टाचार में शामिल बताते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें लिप्त हैं इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। राहुल गांधी ने पार्टी मुख्यालय में मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कहा कि अडाणी के भ्रष्टाचार को लेकर अमेरिकी अभियोजन एजेंसी ने उनके खिलाफ आरोप पत्र जारी किया है। अडानी के भ्रष्टाचार के खिलाफ अमेरिका में कदम उठाए जा रहे हैं लेकिन भारत में उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं होती है।

काग्र्रेस नेता ने कहा कि उद्योगपति गौतम अडाणी ने दो हजार करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार किया है और इसकी जांच अमेरिका में हुई लेकिन हिंदुस्तान में उनके खिलाफ कुछ नहीं होता है इसलिए उनको तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। इस मामले में जो भी शामिल है उसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उनका कहना था कि इस मामले की पूरी पड़ताल होनी चाहिए और इसमें जो भी दोषी पाया जाता है उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

impact add2

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी भ्रष्टाचार में लिप्त इस उद्योगपति के संरक्षक बने हुए हैं और उनके भ्रष्टाचार को बढावा दे रहे हैं इसलिए अडाणी के खिलाफ भारत में कोई कार्रवाई नहीं हो सकती है और उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सकता क्योंकि पीएम मोदी और उनकी सरकार अडाणी का बचाव कर रहे हैं। पीएम मोदी इसमें शामिल हैं और वह जानते हैं कि यदि अडाणी को गिरफ्तार किया गया तो वह भी लपेटे में आएंगे इसलिए इस मामले में कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने इस मामले में संयुक्त संसदीय समिति-जेपीसी से जांच की मांग दोहराई और कहा कि जेपीसी मामले की जांच करेगी तो दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा और अडानी को गिरफ्तार किया जा सकेगा।

Advertisement

impact add6

Advertisement

impact add5