कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने बुधवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि यह गंभीर मामला है और इस पर संसद में नियम 267 के तहत चर्चा होनी चाहिए। सदन मोदी वंदन के लिए नहीं है। लाखों करोड़ों की हेराफेरी और घूस देने वाले अडानी को गिरफ़्तार कर सदन में उन पर लगे आरोपों को लेकर विस्तृत चर्चा होनी चाहिए।
राहुल गांधी ने लोकसभा परिसर में पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि जाहिर है, अडानी उन पर लगे आरोपों से इनकार करेंगे। मुद्दा यह है कि उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए, जैसा कि हम कह रहे हैं।
विधायक हरिभूषण ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि ये बात सही है कि अल्पसंख्यक हमें वोट नहीं देते, जबकि हमारी सरकार अल्पसंख्यकों के विकास पर ध्यान दे रही है। मुस्लिम आज तक मदरसा और वक्फ बोर्ड से आगे नहीं निकल सके हैं।
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता वरुण पांडे ने यह जानकारी देते हुए बताया कि श्री चिब ने प्रर्दशनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका ने गौतम अडानी के घोटालों के खिलाफ अरेस्ट वारंट निकाला है लेकिन पीएम मोदी अपने मित्र पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
लोकसभा में अडानी और मणिपुर मामले पर चर्चा कराने की मांग को लेकर विपक्ष के हंगामे के कारण दो बार की बाधा के बाद सदन की कार्यवाही बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिये स्थगित कर दी गयी।
सभापति जगदीप धनखड़ ने संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन विधायी कामकाज की शुरूआत करते हुए कहा कि 13 सदस्यों ने अडानी रिश्वत मामले सहित विभिन्न विषयों पर कार्यस्थगन प्रस्ताव के नोटिस दिये हैं। इनमें नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का अडानी मामले से संबंधित नोटिस भी शामिल है।
केन्या सरकार ने प्रस्तावित नैरोबी हवाई अड्डा विस्तार परियोजना और अडानी समूह से जुड़ी एक बिजली परियोजना को रद्द कर दिया है। कई मीडिया रिपोर्टों में यह जानकारी दी गई। रिपोर्टों के अनुसार, केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने संबंधित सरकारी विभागों को सौदे रद्द करने का आदेश दिया।
संजय सिंह ने गुरुवार को मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री के दोस्त गौतम अडानी ने भारत को शर्मसार किया है। पूरी दुनिया में श्री मोदी और उनके दोस्त की वजह से भारत की बेइज्जती हुई है। यह बहुत अफसोस की बात है।
अडानी ग्रुप की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अडाणी समूह अपने ऑपरेशन्स में गवर्नेंस, ट्रांसपेरेंसी और रेगुलेटरी कम्पलायंस के उच्चतम मानकों को बनाये रखने के लिए प्रतिबद्ध है। हम अपने सभी साझेदारों, कर्मचारियों और हितधारकों को यह पूरा भरोसा दिलाते हैं कि हम कानून का पालन करने वाले समूह है और नियमों का पूर्णरूप तथा दृढ़ता से पालन करते हैं।
अडानी समूह के प्रमुख गौतम अडानी और उनके कुछ वरिष्ठ अधिकारियों पर अमेरिकी निवेशकों और वैश्विक वित्तीय संस्थानों से ‘ झूठे और भ्रामक’ तथ्यों के आधार पर धन जुटाने की अरबों डॉलर की योजना में उनकी कथित भूमिका को लेकर अमेरिका की एक अदालत में आरोप-पत्र दाखिल किए गए हैं।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उद्योगपति अडाणी भ्रष्टाचार में शामिल बताते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें लिप्त हैं इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है।
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है। मंगलवार को बयान जारी कर सम्राट चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी तेलंगाना में निवेश के लिए अडाणी की आरती उतारते हैं, जबकि महाराष्ट्र में उसी उद्योग समूह को गाली देते हैं।