Saturday 13-Jun-2026

अरशद मदनी को गिरफ्तार करे नीतीश सरकार, बीजेपी विधायक ने कहा- लहराया था ISIS का झंडा

अरशद मदनी को गिरफ्तार करे नीतीश सरकार, बीजेपी विधायक ने कहा- लहराया था ISIS का झंडा

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

जमीयत-उलेमा-ए-हिंद (एएम) के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने वक्फ बोर्ड के नए कानून को लेकर एनडीए को कटघरे में खड़ा कर दिया है। मदनी ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार मुसलमानों का हक छीनना चाहती है। इसके लिए मुसलमान आखिरी सांस तक लड़ेंगे। मदनी के इस बयान को लेकर बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी विधायक ने मदनी की गिरफ्तारी तक की मांग कर दी है।

विधायक हरिभूषण ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि ये बात सही है कि अल्पसंख्यक हमें वोट नहीं देते, जबकि हमारी सरकार अल्पसंख्यकों के विकास पर ध्यान दे रही है। मुस्लिम आज तक मदरसा और वक्फ बोर्ड से आगे नहीं निकल सके हैं। मदनी शरीया कानून से देश को चलाना चाहते हैं। उनके कार्यक्रम के मंच पर सफेद और काले रंग का झंडा लहराया गया। यह झंडा आईएसआईएस का है। उन्होंने कहा कि हम सरकार से मांग करेंगे कि मौलाना मदनी को गिरफ्तार किया जाए।

impact add3

हरिभूषण ठाकुर ने आगे कहा कि वक्फ बोर्ड के नाम पर जो जमीन जिहाद किया जा रहा है, वह नहीं किया जाना चाहिए। मौलाना मदनी नहीं चाहते कि देश संविधान के हिसाब से चले। मदनी जैसे लोग देश को शरीयत के हिसाब से चलाना चाहते हैं, जो लोग चुनाव में संविधान को लेकर घूम रहे थे, चाहे वह राहुल गांधी हों या तेजस्वी यादव, उन्हें इस मुद्दे पर अपनी राय साफ करनी चाहिए।

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add6