Tuesday 03-Nov-2026

कौन बनेगा महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री? एकनाथ शिंदे ने फैसला PM मोदी पर छोड़ा

कौन बनेगा महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री? एकनाथ शिंदे ने फैसला PM मोदी पर छोड़ा

मुंबई, इंपैक्ट लाइव टीम।

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री को लेकर महायुति में रस्साकस्सी के तमाम कयासों पर विराम लगाते हुए कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि वह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ हैं और मुख्यमंत्री के बारे में वह जो भी फैसला करेंगे उन्हें मंजूर है।

शिंदे ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी और उनकी तरफ से सरकार के गठन में कोई बाधा नहीं है और वह मुख्यमंत्री के चयन को लेकर पूरी तरह भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ हैं। शिंदे ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को टेलीफोन करअपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है और कहा है कि वह मुख्यमंत्री को लेकर जो भी फैसला करेंगे वह उन्हें मंजूर है।

impact add4

शिंदे के इस बयान के बाद राज्य में मुख्यमंत्री के चयन को लेकर सभी अटकलबाजियों पर विराम लग गया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार) के प्रमुख अजीत पवार पहले ही राज्य में भाजपा का मुख्यमंत्री बनाये जाने का समर्थन कर चुके हैं और अब शिंदे के समर्थन से महाराष्ट्र में भाजपा का मुख्यमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। रिपोर्टों के अनुसार भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र फडणवीस , शिंदे और पवार के गुरुवार को दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मिलने का कार्यक्रम है।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add4