Saturday 08-Aug-2026

संसद के शीतकालीन सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, बहस के मुद्दों पर होगी चर्चा

संसद के शीतकालीन सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, बहस के मुद्दों पर होगी चर्चा

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले सरकार ने रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रीजीजू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर मंगलवार को गई की एक ‘पोस्ट’ में बताया कि ‘संसद के आगामी शीतकालीन सत्र के मद्देनजर 24 नवंबर की सुबह सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है।

सत्र 25 नवंबर को शुरू होगा और 20 दिसंबर तक चलेगा। संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर संविधान सदन (पुराने संसद भवन) के सेंट्रल हॉल में एक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। सत्र से पहले सरकार की ओर से एक सर्वदलीय बैठक बुलाई जाती है। इसमें सरकार की ओर से विपक्ष को अपने विधायी एजेंडे के बारे में बताया जाता है। इसके साथ ही बैठक में उन मुद्दों पर चर्चा की जाती है, जिन पर पार्टियां संसद में बहस करना चाहती हैं।

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add6