Monday 22-Jun-2026

26/11 की बरसी पर पीएम मोदी की ओर से आया रिएक्शन, जानिए क्या कहा?

26/11 की बरसी पर पीएम मोदी की ओर से आया रिएक्शन, जानिए क्या कहा?

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

75वें संविधान दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 नवंबर को मुंबई में हुए आतंकी हमले को याद करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण पर्व का जब हम स्मरण कर रहे हैं, तब ये भी नहीं भूल सकते कि आज के ही दिन मुंबई में हुए आतंकी हमले की भी बरसी है। इस हमले में जिन व्यक्तियों का निधन हुआ, उन्हें मैं श्रद्धांजलि देता हूं। मैं देश का यह संकल्प भी दोहराता हूं कि भारत की सुरक्षा को चुनौती देने वाले हर आतंकी संगठन को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

पीएम मोदी मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीयों को त्वरित न्याय मिले, इसके लिए नई न्याय संहिता लागू की गई है। दंड आधारित व्यवस्था अब न्याय आधारित व्यवस्था में बदल चुकी है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि जम्मू-कश्मीर में पहली बार संविधान दिवस मनाया गया।

impact add5

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा संविधान देश की हर अपेक्षा और जरूरत पर खरा उतरा है। संविधान की ताकत के कारण ही आज बाबा साहब का संविधान जम्मू-कश्मीर में पूरी तरह लागू हो पाया है। पहली बार जम्मू-कश्मीर में संविधान दिवस मनाया गया। आज भारत परिवर्तन के एक बड़े दौर से गुजर रहा है और भारत का संविधान हमें रास्ता दिखा रहा है। यह हमारे लिए एक मार्गदर्शक बन गया है।

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add5