Tuesday 16-Jun-2026

Assembly Elections: महाराष्ट्र और झारखंड में वोटिंग जारी, PM मोदी की वोटरों से अपील; बढ़चढ़ करें मतदान

Assembly Elections: महाराष्ट्र और झारखंड में वोटिंग जारी, PM मोदी की वोटरों से अपील; बढ़चढ़ करें मतदान

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव में मतदाताओं से अपने घरों से बाहर निकल कर लोकतंत्र के इस पर्व पर बढ़चढ़ कर मतदान करने का आग्रह किया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर महाराष्ट्र के मतदाताओं से आग्रह करते हुए एक पोस्ट किया, आज महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की सभी सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। राज्य के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे पूरे उत्साह के साथ इसका हिस्सा बनें और लोकतंत्र के उत्सव की रौनक बढ़ाएं। इस अवसर पर सभी युवा और महिला मतदाताओं से अपील है कि वे बढ़ चढ़कर वोट डालें।

प्रधानमंत्री ने एक अन्य पोस्ट में झारखंड के मतदाताओं के लिए लिखा, झारखंड में आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा और आखिरी चरण है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे इसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। इस अवसर पर पहली बार वोट डालने जा रहे अपने सभी युवा साथियों का मैं विशेष अभिनंदन करता हूं। आपका एक-एक मत राज्य की ताकत है।

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों और झारखंड की 38 विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की नौ, पंजाब की चार और केरल और उत्तराखंड की एक-एक विधानसभा सीट तथा साथ ही महाराष्ट्र की नांदेड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भी मतदान हो रहा है। महाराष्ट्र में एक चरण में जबकि झारखंड में दो चरणों में चुनाव हो रहे हैं।

झारखंड में पहले चरण के लिए 13 नवंबर को मतदान हुआ था। महाराष्ट्र में चुनावी समर में मुख्य रूप से दो गठबंधनों- महायुति और महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के बीच है। वहीं झारखंड में मुकाबला दो गठबंधनों- भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और इंडिया समूह के सहयोगी दलों के बीच है।

impact add5

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add5