Saturday 19-Sep-2026

मोदी जी, यह 5 करोड़ किसके SAFE से निकला है? विनोद तावड़े माामले पर राहुल गांधी का सवाल

मोदी जी, यह 5 करोड़ किसके SAFE से निकला है? विनोद तावड़े माामले पर राहुल गांधी का सवाल

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पर वोट के बदले पैसे बांटने के आरोप लगा है। बहुजन विकास आघाडी ने आरोप लगाया है कि विनोद तावड़े पांच करोड़ रुपये लेकर मुंबई के एक होटल में पैसे बांटने के लिए पहुंचे थे। इस मामले को लेकर विपक्ष ने बीजेपी और सरकार पर जमकर हमला बोला है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए लिखा है कि मोदी जी, यह 5 करोड़ किसके SAFE से निकला है? जनता का पैसा लौटकर आपको किसने टेंपो में भेजा है? वहीं शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी का खेल खत्म हो चुका है। जो काम चुनाव आयोग को करना था वो काम ठाकुर ने किया है। चुनाव आयोग हमारा बैग चेक करता है लेकिन सत्ता पक्ष पर कार्रवाई करने से डरता है।

गौरतलब है कि विनोद तावड़े पर पैसे बांटने के आरोप को लेकर चुनाव आयोग ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। कथित तौर पर पैसे बांटने की ये घटना उस वक्त सामने आई जबतावड़े और स्थानीय नेता राजन नाइक होटल पहुंचे थे। इसी दौरान बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं ने उनको घेर लिया। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हंगामा हुआ है। राजन नाइक नालासोपारा विरार सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं। उनके सामने बहुजन विकास आघाड़ी ने क्षितिज ठाकुर को उतारा है।

impact add1

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add3