Tuesday 14-Apr-2026

हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, कहा- आशीर्वाद लेने आए हैं

हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, कहा- आशीर्वाद लेने आए हैं

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

झारखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दोनों नेताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि मैं यहां आशीर्वाद लेने आया हूं। बता दें कि हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और भी मुलाकातें होंगी। हमें अपनी सरकार बनानी है और इसके लिए केंद्र का समर्थन भी जरूरी है। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी भेंट।की. हालांकि, उन्होंने इस सवाल का जवाब नहीं दिया कि क्या पीएम मोदी और अमित शाह शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

impact add5

गौरतलब है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व में गठबंधन को हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में भारी बहुमत मिला है। 81 सदस्यीय विधानसभा में गठबंधन ने 56 सीटों पर जीत दर्ज की है, जिसमें झामुमो को 34, कांग्रेस को 16 और राजद को 4 सीटें मिली हैं। यह झारखंड की राजनीति में पहली बार हो रहा है जब कोई सरकार दो-तिहाई बहुमत के साथ बन रही है।

बता दें कि हेमंत सोरेन झारखंड में चार बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले पहले नेता होंगे। उन्होंने पहली बार 2013 में झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार में मुख्यमंत्री पद संभाला था। इसके बाद उन्होंने 2019 में दूसरी बार और 2024 में तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add6