Saturday 19-Sep-2026

सांसद पप्पू यादव के पिता की तबियत हुई खराब, पूर्णिया के अस्पताल में भर्ती

सांसद पप्पू यादव के पिता की तबियत हुई खराब, पूर्णिया के अस्पताल में भर्ती

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के पिता की तबीयत खराब हो गई है। मंगलवार की शाम इलाज के लिए उन्हें पूर्णिया के ही एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। अस्पताल पहुंचकर सांसद पप्पू यादव ने अपने पिता से मुलाकात की और डॉक्टरों से स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

जानकारी के अनुसार सांसद पप्पू यादव के पिता चंद्र नारायण यादव (83 साल) पिछले दो वर्षों से बीमार चल रहे हैं। मंगलवार को अचानक उनकी तबीयत अधिक खराब हो गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल भेजा गया। पप्पू यादव को जैसे ही सूचना मिली, वह अपने पिता का हाल-चाल लेने के लिए अस्पताल पहुंच गए।

impact add4

पप्पू यादव ने बताया कि उनके पिता को ब्लड प्रेशर की बीमारी है। पिछले दो साल से वह काफी बीमार चल रहे हैं। चलना-फिरना भी उनका बहुत कम होता है। पिछले दो-तीन दिनों से उनके पैर में जख्म हुआ था और मंगलवार को बीपी हाई होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा था। उन्होंने कहा कि पुत्र होने के नाते मेरा धर्म है कि मैं अपने पिता की सेवा करूं. इसके साथ-साथ जनता का भी ख्याल रखना है।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add1