Friday 01-May-2026

कान पकड़कर और दंड बैठक कराकर इनसे जाति जनगणना कराएंगे, लालू ने BJP और RSS पर बोला हमला

कान पकड़कर और दंड बैठक कराकर इनसे जाति जनगणना कराएंगे, लालू ने BJP और RSS पर बोला हमला

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

सिंगापुर से लौटने के अगले दिन ही आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने जाति जनगणना को लेकर बीजेपी और आरएसएस पर जोरदार हमला बोला है। लालू ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि इन लोगों का कान पकड़कर और दंड बैठक कराकर इनसे जातिगत जनगणना कराएंगे। उन्होंने कहा कि इनकी क्या औकात है कि ये लोग जातिगत जनगणना नहीं कराएंगे।

लालू यादव ने कहा कि हमलोग भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को इतना मजबूर कर देंगे कि उन लोगों को देशभर में जातिगत जनगणना करना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि दलित, पिछड़ा, आदिवासी और गरीब की एकता दिखाने का समय अब आ चुका है। इसलिए हमें मिलकर आवाज उठाना होगा।

बता दें कि सोमवार को लालू यादव सिंगापुर से रुटीन मेडिकल चेकअप के बाद पटना लौट आए। करीब 2 साल पहले सिंगापुर में ही उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। बेटी रोहिणी आचार्य ने लालू को अपनी एक किडनी डोनेट किया था।

impact add1