Thursday 30-Apr-2026

माफिया डॉन छोटा राजन गैंग से भी पप्पू यादव को मिली थी धमकी, पूर्णिया सांसद का सनसनीखेज खुलासा

माफिया डॉन छोटा राजन गैंग से भी पप्पू यादव को मिली थी धमकी, पूर्णिया सांसद का सनसनीखेज खुलासा

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने लॉरेंश बिश्नोई से धमकी मामले में सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें पिछले 14 अक्टूबर से अलग-अलग नंबर से धमकी भरे फोन आ रहे थे। हैरानी वाली बात यह कि धमकी देने वाला अपनी साली के नंबर से और लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी दे रहा था।

बता दें कि पूर्णिया पुलिस ने पप्पू यादव को धमकी देने के मामले में दिल्ली से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो यूएई के नंबर से धमकी दे रहा था। आरोपी की पहचान महेश पांडे के रूप में हुई है, जो दिल्ली में रहता था। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि महेश पांडेय ने अपनी साली के नंबर से पप्पू यादव को कॉल कर धमकी दे रहा था। इस मामले में पप्पू यादव ने बताया कि उन्हें लंबे समय से धमकी मिल रही थी।

impact add6

पूर्णिया सांसद ने कहा कि पकड़ा जाने वाला किस-किस गिरोह से ताल्लुक रखता है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा। उन्होंने कहा कि उन्हें 14 तारीख से लगातार अलग-अलग नंबर से धमकी दी जा रही थी। मधेपुरा जिले के मुरलीगंज के खुर्दा गांव में घर की अपराधियों द्वारा रेकी की जा रही थी।

पप्पू यादव ने दावा करते हुए कहा है कि 14 तारीख के बाद लगातार जेल से भी अलग-अलग नंबर से धमकी वाला फोन आया करता था। मयंक सिंह जो खुद को छोटा राजन गिरोह का सदस्य कहता था उसने भी मलेशिया से धमकी दी थी। गांव के घर की अपराधियों द्वारा रेकी की जा रही थी जिसका वीडियो भी सामने आया है। पूर्णिया एसपी और बिहार पुलिस प्रशासन को इस कार्रवाई के लिए सराहना करता हूं।

गौरतलब है कि पप्पू यादव को लॉरेंस गैंग गिरोह के नाम पर धमकी दी गयी थी। एक साथ दो-दो धमकी मिलने के बाद सांसद ने बिहार डीजीपी और पूर्णिया पुलिस को इसकी शिकायत की थी। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह से भी इसकी शिकायत पत्र भेजकर की थी। इसके बाद पूर्णिया पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add4