Monday 20-Apr-2026

पर्थ टेस्ट में शतक जड़ने वाले विराट कोहली को लेकर ये क्या बोल गए कप्तान बुमराह?

पर्थ टेस्ट में शतक जड़ने वाले विराट कोहली को लेकर ये क्या बोल गए कप्तान बुमराह?

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने सोमवार को विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि इस स्टार बल्लेबाज को टीम के जितने समर्थन की जरूरत है, टीम को उनके समर्थन की उससे अधिक जरूरत है।
कोहली (नाबाद 100) के 30वें टेस्ट शतक ने पर्थ में ऑस्ट्रेलिया पर भारत की ऐतिहासिक 295 रन की जीत में बड़ी भूमिका निभाई जबकि पहली पारी में टीम सिर्फ 150 रन पर ढेर हो गई थी।

बुमराह पदार्पण कर रहे हर्षित राणा और नितीश कुमार रेड्डी के निडर रवैये और परिपक्वता से काफी प्रभावित हुए और उन्होंने कहा कि उन्हें कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि ये दोनों युवा खिलाड़ी पहली बार ऑस्ट्रेलिया में खेल रहे हैं। पर्थ में पहले टेस्ट से पहले उनके चयन को लेकर सवाल उठ रहे थे लेकिन उन्होंने संदेह करने वालों को चुप करा दिया और भारत की ऑस्ट्रेलिया पर 295 रन की विशाल जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

impact add6

जसप्रीत बुमराह ने कहा कि उन्हें कप्तान और गेंदबाज के रूप में कठिन परिस्थितियों में दबाव झेलने में मजा आता है और इससे टीम के कम अनुभवी खिलाड़ियों का काम काफी आसान हो जाता है। बता दें कि बुमराह ने पर्थ टेस्ट मैच में आठ विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। वह इस मैच के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज साबित हुए।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add2