लखनऊ, इंपैक्ट लाइव टीम।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि सपा ने यूपी में कांग्रेस को झटका नहीं दिया है। हम साथ हैं और सभी सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। ABP न्यूज़ के शिखर सम्मलेन में अखिलेश यादव ने कहा कि सवाल सीट नहीं जीत का है। इंडिया अलायंस साथ लड़ रही है। वहीं राहुल गांधी से बात होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बिना कांग्रेस के समर्थन यह संभव नहीं था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बटेंगे तो कटेंगे वाले नारे पर अखिलेश यादव ने कहा कि यह किसी लैब में तैयार हुआ था। अपने सबसे सुटेबल लीडर से नारा कहलवाया गया। उन्होंने कहा कि जो लोग लॉ एंड ऑर्डर की बात कर रहे हैं, जिस राजधानी में हम बैठे हैं, वहां पुलिस की हिरासत में मौत हो रही है।
वहीं कांग्रेस के यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में जंगलराज चल रहा है। इसे कांग्रेस बदलेगी। उन्होंने कहा कि मोहित पांडेय से पहले अमन गौतम की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई। योगी जी ने पीड़ित परिवार को ऑफिस बुला कर दुःख व्यक्त करने की परंपरा शुरु की है, जो कि बहुत गलत है।