Sunday 14-Jun-2026

लखनऊ के 9 होटलों और विमानों को उड़ाने की धमकी, पुलिस ने ली तलाशी

लखनऊ के 9 होटलों और विमानों को उड़ाने की धमकी, पुलिस ने ली तलाशी

लखनऊ, इंपैक्ट लाइव टीम।

राजधानी लखनऊ के मैरियट, लेमन ट्री, पिकेडली, क्लार्क अवध समेत नौ होटलों को रविवार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। होटलों को धमकीभरे ई-मेल मिलते ही हड़कंप मच गया। उधर, बेंगलुरु से अयोध्या आ रहे विमान में बम की सूचना मिलने पर हड़कंप मच गया। हालांकि, जांच-पड़ताल में सभी सूचनाएं फर्जी निकलीं। धमकी भरे संदेश होटलों को Sandyhookchildkilling@outlook.com आईडी से सुबह 803 बजे मिले।

इसमें लिखा गया था, नमस्ते, आपके होटल में काले रंग के बैग में बम छिपाए गए हैं। मुझे 55 हजार डॉलर चाहिए, नहीं तो विस्फोट कर दूंगा और हर जगह खून फैल जाएगा। बम को निष्क्रिय करने का कोई भी प्रयास किया गया तो विस्फोट कर दिया जाएगा। यह मेल दोपहर में हजरतगंज राणा प्रताप मार्ग स्थित होटल फॉर्च्यून के मैनेजर ब्रजेश ने देखा तो होश उड़ गए। पुलिस कंट्रोल रूम और हजरतगंज पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह, एसएसआई गोपाल शर्मा, डॉग स्क्वॉड,बम स्क्वॉड दस्ता पहुंचा। पूरे होटल की चेकिंग की चेकिंग की गई। हालांकि कोई भी विस्फोटक अथवा संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

impact add6

मेल भेजने वाले के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि ई-मेल में होटल क्लार्क अवध, सिल्वटें का भी जिक्र है, लेकिन वहां प्रबंधन का कहना है कि उनके पास मेल नहीं आई है। मेल में गोमतीनगर स्थित दयाल गेट-वे का भी जिक्र था, लेकिन वहां के मैनेजर रवि ने बताया कि उनके यहां कोई मेल नहीं आई है। होटलों में तलाशी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।