Saturday 19-Sep-2026

गाजियाबाद में गरजे सीएम योगी, कहा- जो अपराधी भू माफिया, उसका कनेक्शन सपा से होगा

गाजियाबाद में गरजे सीएम योगी, कहा- जो अपराधी भू माफिया, उसका कनेक्शन सपा से होगा

गाजियाबाद, इंपैक्ट लाइव टीम।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शु्क्रवार को यूपी उपचुनाव के लिए गाजियाबाद से चुनाव प्रचार का आगाज किया। गाजियाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। गाजियाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने सपा को युवा और महिला विरोध बताते हुए कहा कि जो पार्टी विकास युवा और महिला विरोधी हो उसे चुनाव जीतकर जाना चाहिए क्या? जिन महापुरुषों ने दलितों के उत्थान के लिए काम किया उनको भी लेकर समाजवादी पार्टी ने क्या-क्या कहा वो आप जानते हैं। हमारी सरकार 'सबका साथ सबका विकास' लेकिन तुष्टिकरण किसी का नहीं के साथ चलती है। आज यहां विकास दिख रहा है लेकिन, 10 साल पहले यहां अपराध और गंदगी नजर आती थी।

सीएम योगी ने कहा कि गाजियाबाद के पास अपनी मेट्रो है, अच्छी सड़कें हैं, सुरक्षा का माहौल है। आज कोई बहन बेटियों को छेड़ नहीं सकता, व्यापारियों से रंगदारी मांग नहीं सकता, कोई व्यापारियों को धमका नहीं सकता और अगर कोई ऐसा करता है तो वो सीधे यमराज का द्वार खोल रहा है। सपा का विकास तो व्यक्तिगत विकास है, सैफई का विकास है। ये माफिया का विकास करते हैं, जो अपराधी भू माफिया होगा, वो सपा से जुड़ा होगा।

impact add6

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी उपचुनाव की तारीखें बदले जाने पर कहा कि इससे सिर्फ सपा को ही परेशानी हुई है जबकि जनता तो चुनाव आयोग के इस फैसले से काफी खुश है। उन्होंने कहा कि यूपी में उपचुनाव पहले 13 नवंबर को होना था, लेकिन, कार्तिक पूर्णिमा के स्नान की वजह से तारीख को बदलना पड़ा। इस तिथि के बदलने से जनता तो खुश हुई लेकिन, समाजवादी पार्टी जो आपके सामने चुनाव में खड़ी है उसने विरोध किया। सपा को ही इससे परेशानी हुई।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add1