Monday 24-Aug-2026

धीरेंद्र शास्त्री की हिंदू जोड़ो यात्रा को लेकर ये क्या बोल गए अखिलेश यादव?

धीरेंद्र शास्त्री की हिंदू जोड़ो यात्रा को लेकर ये क्या बोल गए अखिलेश यादव?

जयपुर, इंपैक्ट लाइव टीम।

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव गुरुवार की शाम राजस्थान के जयपुर पहुंचे तो उन्होंने एक बार फिर यूपी उपचुनाव को लेकर बीजेपी और यूपी पुलिस पर जुबानी हमला बोला। इस दौरान अखिलेश यादव से जब पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हिंदू जोड़ो यात्रा पर सवाल किया गया तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि अब उनके बारे में क्या कहें।

अखिलेश यादव ने कहा कि क्या पुलिस, प्रशासन और आयोग की जिम्मेदारी होती है कि ज्यादा से ज्यादा वोट डले। ये पहली बार ऐसा हुआ है कि कैमरों के सामने देखा गया है कि वोट डालने से रोका जा रहा है। अगर आप समाजवादी हैं, आदिवासी हैं, पिछड़े हैं तो आप वोट डालने नहीं जा सकते हैं। लोकतंत्र को सबसे निचले स्तर पर बीजेपी ले गई है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि यूपी में बीजेपी सभी 9 सीटें हार रही है। कमिश्नर दूसरे प्रदेश से लाये गए हैं, जिससे ये लूट कर वहां से जा सकते। आपके यहां से भी कुछ अधिकारी यूपी आये हैं और यूपी का पैसा राजस्थान में निवेश कर रहे हैं। अगर आप ऐसे अधिकारियों को जानते हैं तो आप भी हमारी मदद करें। क्या आप पिस्तौल दिखाओगे कि लोगों को वोट डालने से रोकने के लिए?

impact add2

उन्होंने कहा कि उन महिलाओं को सलाम जो रिवॉल्वर देखकर भी नहीं डरीं। कुछ अधिकारी रिश्वत लेते हुए पकड़े गए हैं और एक लाख रुपये वापस लिए गए हैं। कुछ पुलिस अधिकारी घूस लेते हुए राजस्थान में पकड़े गए। इसके बाद उपचुनाव से जुड़े सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी है तो बीजेपी जानबूझकर इस तरह की शरारत करती रहती है। इनसे अग्निवीर परीक्षा नहीं खत्म हुई, आपसे महंगाई, बेरोजगारी पर कोई रोक है नहीं। ये केवल कपड़ों से योगी हैं, कोई केवल कपड़ा पहने से योगी नहीं हो जाता है।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add5