Friday 09-Oct-2026

CM योगी ने किया वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण

CM योगी ने किया वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण

बांदा, इंपैक्ट लाइव टीम।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को मेडिकल कॉलेज के मुख्य द्वार पर वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती भारतीय इतिहास की एक महान योद्धा थीं, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। यह प्रतिमा उनकी वीरता और त्याग की याद दिलाती रहेगी और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी। मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओं से बातचीत में कहा कि बांदा में विकास कार्यों को गति देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। बहुत जल्द वो दोबारा बांदा आएंगे साथ ही यहां कई योजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों को गुणवत्ता पूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराया जाए।

गौरतलब है कि महान वीरांगना रानी दुर्गावती का जन्म 1524 में मंडला, मध्य प्रदेश में हुआ था। वे गोंडवाना साम्राज्य के राजा संग्राम शाह की पुत्रवधू थीं। रानी दुर्गावती ने अपने पति राजा दलपत शाह की मृत्यु के बाद राज्य की बागडोर संभाली और अपने शासनकाल में गोंड साम्राज्य को समृद्ध और शक्तिशाली बनाया। मुगल सम्राट अकबर के सेनापति आसफ खान ने जब उनके राज्य पर हमला किया, तो रानी दुर्गावती ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए अपनी सेना का नेतृत्व किया। 1564 में हुए युद्ध में उन्होंने दुश्मनों को कड़ी टक्कर दी, लेकिन अंततः पराजय के कगार पर पहुंचने के बाद उन्होंने आत्मसमर्पण के बजाय वीरगति को चुना। उनकी कहानी शौर्य, बलिदान और स्वाभिमान का प्रतीक है, जो आज भी लोगों को प्रेरणा देती है।

impact add2

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add5