सीएम योगी ने आश्वस्त किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी इससे भी बड़ी जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की प्रेरणा, मार्गदर्शन और नेतृत्व में एनडीए ने हरियाणा में हैट्रिक लगाई। इसके बाद महाराष्ट्र में भी भारी बहुमत से जीत हासिल किया और यूपी उपचुनाव में 9 में से 7 सीट पर जीत हासिल की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को मेडिकल कॉलेज के मुख्य द्वार पर वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती भारतीय इतिहास की एक महान योद्धा थीं, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल में 24 नवंबर को पत्थरबाजी की घटना को गंभीरता से लिया है। एक उच्चस्तरीय बैठक कर मुख्यमंत्री ने संभल के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घटना में शामिल पत्थरबाजों, उनके साथ दंगा फैलाने में शामिल षड्यंत्रकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
सीएम योगी ने कहा कि प्रयागराज की पावन धरती पर 13 जनवरी से 26 फरवरी (पौष पूर्णिमा से महाशिवरात्रि) तक दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक व सामाजिक समागम 'महाकुंभ-2025' का आयोजन होने जा रहा है। इससे ठीक पहले काशी की धरती पर इस पावन कथा के माध्यम से इस कुंभ का दर्शन हो रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'वसुधैव कुटुंबकम' के आदर्श वाक्य के महत्व पर जोर देते हुए इसे भारत की वैश्विक मानवता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया है। उन्होंने इसे भारत का शाश्वत संदेश बताते हुए कहा कि हमने हमेशा से शांति, सौहार्द और सह-अस्तित्व को प्राथमिकता दी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बहुचर्चित फ़िल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' देखी। फिल्म देखने के बाद सीएम योगी ने कहा कि मैं द साबरमती रिपोर्ट की पूरी टीम को बधाई देता हूं जिन्होंने इस वास्तविक सच को देश की जनता के सामने फिल्म के माध्यम से बाहर लाने का प्रयास किया है।
सीएम योगी ने कहा कि जो काम 500 साल से रुका हुआ था, जिसके लिए न जाने कितनी पीढ़ियां बलिदान हो गईं, वो केवल सनातनियों के एकजुट होने मात्र पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दो वर्ष में ही पूरा हो गया। अगर 500 साल पहले हमने एकता दिखाई होती, तो गुलामी का सामना नहीं करना पड़ता।
उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के नवजात शिशु गहन देखभाल ईकाई (एनआईसीयू) में आग लगने से दस बच्चों की मौत हो गयी है। शुक्रवार रात एनआईसीयू वार्ड में आग लगते ही मौके पर अफरा तफरी मच गयी और वहां मौजूद स्टाफ तथा लोग जिन भी बच्चों को लेकर निकल सके उन्हें लेकर निकले ।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। अंबेडकरनगर की कटेहरी विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के लिए जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि सपा-कांग्रेस के लोग गुमराह करने आएंगे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'जहां दिखे सपाई वहां बिटिया घबराई' वाले बयान को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। समाजवादी पार्टी ने सीएम योगी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। सपा के राज्यसभा सांसद जावेद अली ने कहा कि मुख्यमंत्री चुनाव में हार के बाद समाजवादी पार्टी से डरे हुए हैं, इसलिए इस तरह के बयान दे रहे हैं।
सीएम योगी ने कहा है कि ऐसे ढाबों/रेस्टोरेंट आदि खान-पान के प्रतिष्ठानों की जांच की जानी आवश्यक है। प्रदेशव्यापी सघन अभियान चलाकर इन प्रतिष्ठानों के संचालक सहित वहां कार्यरत सभी कर्मचारियों का सत्यापन किया जाए. खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, पुलिस व स्थानीय प्रशासन संयुक्त टीम द्वारा यह कार्यवाही शीघ्रता से सम्पन्न कराई जाए।
जनता दर्शन में कुछ महिलाएं जमीन से जुड़े विवादों में प्रार्थना पत्र लेकर पहुंची थीं। कुछ की शिकायत थी कि दबंग उनकी जमीनों पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इन शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
सीएम योगी ने कहा कि जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही समाजवादी पार्टी के दरिंदे, जो बेटियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, वे भी कभी ठीक नहीं हो सकते। इनको कानून के दायरे में लाकर हमारी सरकार वही कार्य कर रही है, जिसके ये पात्र हैं।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराधी को संरक्षण और निर्दोष को प्रताड़ना मिल रही है। प्रियंका गांधी ने रविवार देर शाम फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिये लुटेरों की जगह निर्दोष को ही गैरकानूनी तरीके से फंसाने का आरोप लगाते हुये रायबरेली पुलिस को लताड़ लगाई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनाथ स्वामी मंदिर की स्थापना को एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प को समृद्ध करने वाला प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि रामस्वामी का कार्यशाला में विराजमान होना अत्यंत आनंद का क्षण है। उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम और तमिलनाडु का विशेष रिश्ता है।