Wednesday 29-Jul-2026

सीएम योगी के 'बिटिया घबराई' वाले बयान पर भड़की सपा, कहा- चुनाव में हार के बाद CM डरे हुए हैं

सीएम योगी के 'बिटिया घबराई' वाले बयान पर भड़की सपा, कहा- चुनाव में हार के बाद CM डरे हुए हैं

लखनऊ, इंपैक्ट लाइव टीम।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'जहां दिखे सपाई वहां बिटिया घबराई' वाले बयान को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। समाजवादी पार्टी ने सीएम योगी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। सपा के राज्यसभा सांसद जावेद अली ने कहा कि मुख्यमंत्री चुनाव में हार के बाद समाजवादी पार्टी से डरे हुए हैं, इसलिए इस तरह के बयान दे रहे हैं।

सपा सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समाजवादी पार्टी से आतंकित हैं और लोक सभा चुनाव में हार के बाद से वह घबराये हुए हैं, कि जिस तरह सपा ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराया है वैसे ही इस उप चुनाव में भाजपा को सपा हरायेगी इसलिए बौखलाहट में वह ऐसे बयान दे रहे हैं।

impact add2

सीएम योगी के लड़की को छेड़ने वाले सपाइयों को चौराहे पर जूते लात-घूंसे से उपचार करने पर सपा सांसद ने कहा कि अगर वह सपा वालों को इंगित कर रहे हैं तो हम यह कहना चाहेंगे कि मुख्यमंत्री जी ने ही चिन्मयानंद के ऊपर जो मुकदमे थे वह वापस लिए हैं। कुलदीप सेंगर को आपका ही संरक्षण प्राप्त था। चिन्मयानंद की तो वह फिल्म सब ने देखी होगी जिसमें वह लड़की के साथ किस प्रकार का व्यवहार कर रहे थे और कुलदीप सेंगर के बारे में क्या-क्या हुआ? मुझे कहने की जरूरत नहीं है वह भी भाजपाई थे।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add6