Saturday 09-May-2026

महाकुंभ मेला में दो स्थानों पर लगी आग, फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी से बड़ा हादसा टला |

महाकुंभ मेला में दो स्थानों पर लगी आग, फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी से बड़ा हादसा टला |

प्रयागराज :- महाकुंभ मेले के 32वें दिन दो अलग-अलग जगहों पर आग लगने की घटना सामने आईं है , जिससे मेले में अफरा तफरी मच गई थी । हालांकि, फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया था , जिससे किसी बड़ी दुर्घटना होने से बच गई , राहत की बात यह रही कि इन घटनाओं से किसी को कुछ नुकसान नहीं हुआ है ।

पहली घटना बिंदु माधव मार्ग पर स्थित पुलिस लाइन कैंप में हुई, जहां अचानक धुआं उठता देखा गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और अपनी मुस्तैदी से आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक दो टेंट पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे।

दूसरी घटना हरिश्चंद्र मार्ग, सेक्टर 18 में घटी, जहां बापा सीताराम पंडाल के पास स्थित गणेश धाम उज्जैन आश्रम में अचानक आग लग गई। यह आग संत बाबा त्रिलोचन दास के खाली पड़े टेंट में लगी थी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आग को फैलने से रोक दिया, इससे पहले भी महाकुंभ मेला  में कई बार आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। कभी शॉर्ट सर्किट, तो कभी सिलेंडर लीक होने के कारण आग भड़कती रही है, लेकिन हर बार फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी से स्थिति को संभाल लिया गया।

महाकुंभ में श्रद्धालुओं का आने का सिलसिला लगातार बढ़ते जा रहा है, और अब तक 48 करोड़ से अधिक लोग इस दिव्य आयोजन में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए प्रशासन लगातार सतर्कता बढ़ा रहा है, ताकि इस भव्य आयोजन में किसी भी घटना को रोका जा सके।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add1