Monday 22-Jun-2026

10 दिन में इस्तीफा नहीं दिया तो बाबा सिद्दीकी जैसा हाल होगा, योगी आदित्यनाथ को मिली धमकी

10 दिन में इस्तीफा नहीं दिया तो बाबा सिद्दीकी जैसा हाल होगा, योगी आदित्यनाथ को मिली धमकी

लखनऊ, इंपैक्ट लाइव टीम।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी दी गई है। इस बार ये धमकी मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में शनिवार को एक नंबर से मैसेज भेज कर दी गई थी। इसमें लिखा था- अगर योगी आदित्यनाथ ने 10 दिन में इस्तीफा नहीं दिया तो बाबा सिद्दीकी की तरह हाल करेंगे। मुंबई पुलिस ने रविवार दोपहर को फातिमा खान (24) नाम की महिला को गिरफ्तार कर लिया। मुंबई पुलिस ने इस मैसेज के बारे में यूपी पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया था।

मुंबई ही रहने वाली फातिमा खातून ने ऐसी धमकी मुख्मयंत्री को क्यों दी? इस बारे में अभी वह गोलमोल जवाब दे रही है। मुंबई और यूपी पुलिस उसके व परिवार के अन्य सदस्यों के मोबाइल फोन का डिटेल खंगाल रही है। फातिम एक अच्छे परिवार से ताल्लुक रखती है और उसने परास्नातक तक की पढ़ाई भी कर रखी है। यूपी पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक इस बारे में काफी जानकारियां जुटाई जा रही है। महिला का मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी से जुड़ा मामला होने की वजह से यूपी पुलिस के अधिकारी भी ज्यादा कुछ नहीं बोल रहे हैं।

impact add6

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पहले भी कई बार मिल चुकी धमकीमुंबई में एनसीपी के नेता बाबा सिद्दकी की हत्या कर दी गई थी। इस हत्या की जिम्मेदारी लारेंस विश्नोई गिरोह ने ली थी। महिला फातिमा खातून ने भी मैसेज में यह लिखा था कि अगर योगी ने इस्तीफा नहीं दिया तो उनका हाल भी बाबा सिद्दकी की तरह जैसा किया जाएगा। हालांकि मुख्ममंत्री योगी आदित्यनाथ को इससे पहले भी जान से मारने की धमकी लखनऊ, कानपुर, बरेली समेत कई शहरों से दी जा चुकी हैं। इसमें कुछ लोग पकड़े गए थे। अभी तक किसी भी आरोपी का संबंध किसी आतंकवादी संगठन से नहीं निकला है।

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add5