Friday 05-Dec-2025

देवरिया हत्याकांड को लेकर यूपी की सियासत गरमाई, पूर्व सांसद धनंजय सिंह की ओर से आया रिएक्शन

देवरिया हत्याकांड को लेकर यूपी की सियासत गरमाई, पूर्व सांसद धनंजय सिंह की ओर से आया रिएक्शन

लखनऊ, इंपैक्ट लाइव टीम।

उत्तर प्रदेश देवरिया के चर्चित नेहाल सिंह हत्याकांड के दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस हत्याकांड से जुड़े अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं अब इस मामले पर यूपी की सियासत भी गरमाने लगी है। जौनपुर से पूर्व सांसद धनंजय सिंह की इस मामले में प्रतिक्रिया सामने आई है। धनंजय सिंह ने एक्स पर लिखा है कि देवरिया में नौजवानों के हत्या की घटना के संदर्भ मे पीड़ित परिजनों से मुलाक़ात करने जल्द ही आऊंगा देवरिया।

दरअसल, सुरौली थाना क्षेत्र के जद्दू परसिया गांव के समीप छठपूजा के दिन बदमाशों ने समोगर गांव के रहने वाले शुभम सिंह उर्फ नेहाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड से जुड़े तीन आरोपियों को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने मुठभेड़ में अनुराग गुप्ता और आशीष पांडेय नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घायल बदमाशों को देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से अवैध पिस्टल, देशी तमंचा और बाइक बरामद की है।

एडिशनल एसपी सुनिल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, देवरिया के सुरौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिनांक 7 नवंबर 2024 (छठ पूजा के दिन) को अज्ञात आरोपियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने टीम ने घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इस हत्याकांड से जुड़े दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add1