Sunday 16-Aug-2026

शर्मनाक! अपनी आंखों के सामने ही पति ने दोस्त से कराया पत्नी का रेप, वीडियो बना करने लगा ब्लैकमेल

शर्मनाक! अपनी आंखों के सामने ही पति ने दोस्त से कराया पत्नी का रेप, वीडियो बना करने लगा ब्लैकमेल

आगरा, इंपैक्ट लाइव टीम।

उत्तर प्रदेश के आगरा से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक पति ही पत्नी की इज्जत का दुश्मन बन गया। पति ने अपनी पत्नी का दोस्त से रेप कराया और फिर अश्लील वीडियो बनाई। इतना ही नहीं वीडियो के सहारे आरोपी अपनी पत्नी को ही ब्लैकमेल करने लगा। हैरान कर देने वाला मामला आगरा जिले के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के सीता नगर का है। पीड़ित पत्नी की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर किया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी पति और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और फिर अपने दोस्त के सामने रेप के लिए परोस दिया। पुलिस को पीड़िता ने बताया कि कुछ समय पहले रात के समय पति अपने दोस्त के साथ घर पर आया। इस मौके पर पति बाजार से खाना लेकर साथ आया था। पति ने आते ही वह खाना बेटे और पत्नी को खिला दिया। खाना खाने के बाद पत्नी जाकर सो गई, जिसके बाद उसके साथ रेप किया गया।

impact add1

पीड़िता के मुताबिक, पति ने अपनी मौजूदगी में अपने दोस्त से पत्नी का रेप कराया। इस दौरान आरोपी पति ने पत्नी की अश्लील वीडियो बनाई। इस अश्लील वीडियो को दिखाकर वह पत्नी को ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी पति ने पत्नी से दो लाख रुपये की डिमांड की और ऐसा न करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

इस मामले में एसीपी छत्ता हेमंत कुमार ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने दोस्त से रेप कराया है और अश्लील वीडियो भी बनाई है। इस वीडियो को वायरल की धमकी दी जा रही थी, इसके बदले उससे दो लाख रुपये की डिमांड की गई। उन्होंने बताया मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add4