Saturday 19-Sep-2026

यूपी में ग्रैंड शादी, छत और JCB पर चढ़कर लुटा दिए 500 और 200 के नोट; दूल्हे पर उड़ाए 20 लाख रुपये

यूपी में ग्रैंड शादी, छत और JCB पर चढ़कर लुटा दिए 500 और 200 के नोट; दूल्हे पर उड़ाए 20 लाख रुपये

सिद्धार्थनगर, इंपैक्ट लाइव टीम।

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले की एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। इसकी वजह है कि शादी में जमकर पैसे लुटाए गए हैं। शादी के मौके पर जब नोटों की बारिश होने लगी तो सभी हैरान रह गए। जेसीबी और छत पर चढ़कर नोटों की खूब बारिश की गई। नोटों की बारिश का वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी में छत और जेसीबी पर चढ़कर 200 और 500 रुपये के नोट हवा में उड़ाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि शादी में करीब 20 लाख रुपये बारात पर लुटाए गए हैं। वीडियो में लड़के के घर वाले नोटों की गड्डियों को कागज की तरह हवा में उछालते नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा था मानो यह कोई आम शादी नहीं बल्कि किसी राजा-महाराजा की शादी हो रही है। नोटों की बारिश के बीच बराती और ग्रामीण इसे लूटने के लिए उमड़ पड़े।

बता दें कि वायरल वीडियो सदर थाना क्षेत्र के देवलहवा गांव का बताया जा रहा है। शादी में बारात की रवानगी के दौरान लड़के के घरवालों ने करीब 20 लाख रुपए उड़ा दिए। जेसीबी और छत पर चढ़कर युवकों ने नोटों को हवा में कागज की तरह उड़ाया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी में छत और जेसीबी पर चढ़कर नोट हवा में उड़ाए जा रहे हैं। बहरहाल, शादी समारोह में नोटों की बारिश का वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।

impact add5

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add5