Sunday 08-Mar-2026

जयमाल के बाद लड़की के साथ दूल्हे ने पी शराब, दुल्हन ने शादी से किया इनकार

जयमाल के बाद लड़की के साथ दूल्हे ने पी शराब, दुल्हन ने शादी से किया इनकार

कानपुर, इंपैक्ट लाइव टीम।

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बर्रा क्षेत्र स्थित एक गेस्टहाउस में रविवार रात धूमधाम से बारात की अगवानी के बाद जयमाल हुआ। सात फेरों की तैयारी होने लगी। इसी दौरान दुल्हन के भाई ने होने वाले जीजा को एक लड़की संग जाम लड़ाते हुए देख लिया। यह बात लड़की पक्ष से होते हुए दुल्हन को पता चली तो उसने शादी से इनकार कर दिया, तो हंगामा मच गया।

दोनों पक्षों में नोकझोंक के बाद घंटों मान मनौव्वल का दौर चला। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सुबह दोनों पक्ष थाने पहुंचे और एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते रहे। लड़के पक्ष ने आरोप लगाया कि चढ़ावे के लाखों के गहने लड़की पक्ष ने हड़प लिए। उधर बारात बिना दुल्हन के लौट गई।

impact add5

मंधना निवासी दुल्हन के पिता ने बताया कि उन्होंने बेटी की शादी बर्रा विश्वबैंक निवासी गाड़ियों का काम करने वाले पिता के बेटे से तय की थी। लड़के पक्ष ने शर्त रख दी कि बारात लेकर नहीं आएंगे। शादी घर के पास से ही करेंगे। बर्रा जरौली स्थित वैष्णवी गेस्ट हाउस बुक किया। रविवार को अगवानी के बाद जयमाल हुआ। अंदर चढ़ावे की रश्म चल रही थी। दूल्हा गेस्टहाउस के बाहर कार में जाकर बैठ गया। बेटा बाहर गया तो देखा कि लड़की के साथ शराब पी रहा। बेटे ने ये बात बेटी व अन्य रिश्तेदारों को बताई। बेटी ने शादी से इनकार कर दिया। परिजनों के मुताबिक, पता चला लड़का शराबी प्रवृत्ति का है और कई लड़कियों से संबंध हैं। वहीं लड़के के पिता ने आरोप लगाया कि उन्होंने हार, झुमकी, मांग बेंदी, कमर पेटी, पायल और कपड़े चढ़ावे में दिए हैं। लड़की पक्ष झूठे आरोप लगाकर गहने वापस नहीं करना चाहता है।

पूरे मामले को लेकर बर्रा थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था। अब दोनों पक्षों ने शादी से इंकार कर दिया है। समझौते के प्रयास जारी हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add5