Monday 07-Sep-2026

वाराणसी में परिवार के 4 लोगों की हत्या, पत्नी और तीन बच्चों को मारी गोली; किराएदारों को नहीं लगी भनक

वाराणसी में परिवार के 4 लोगों की हत्या, पत्नी और तीन बच्चों को मारी गोली; किराएदारों को नहीं लगी भनक

वाराणसी, इंपैक्ट लाइव टीम।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। एक व्यक्ति ने पत्नी और तीन बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक आरोपी के परिवार में पत्नी नीतू गुप्ता (45), बेटा नवनेंद्र गुप्ता (25), सुबेंद्र गुप्ता (15) और बेटी गौरंगी गुप्ता (16) थे। राजेंद्र गुप्ता को किसी ज्योतिषी ने बताया कि आपकी पत्नी आपके कार्य में बाधा उत्पन्न कर रही है। इसके चलते राजेंद्र दूसरी शादी के लिए भी पत्नी से आए दिन बातचीत करता था। फिलहाल राजेंद्र गुप्ता पत्नी और बच्चों को गोली मारने के बाद फरार हो गया है। घटना भेलूपुर थाना क्षेत्र के भदैनी इलाके की है।

राजेंद्र गुप्ता की मां वारदात के समय मौके पर थीं। हालांकि वृद्ध होने के कारण चल फिर नहीं पाती हैं। राजेंद्र गुप्ता ने 15 से 20 किराएदारों को अपने मकान में रखा है। किसी भी किराएदार को इस बात की भनक तक नहीं लगी कि कब गोली मारी गई। घटना की जानकारी आस-पास के लोगों ने पुलिस को दी। घटना की सूचना के बाद मौके पर इंस्पेक्टर भेलूपुर सहित अन्य लोग पहुंच गए हैं।

impact add5

फॉरेंसिक टीम को भी सूचना दी गई है। आरोपी राजेंद्र के मोबाइल को ट्रेस किया जा रहा है। देर रात से अभी तक आरोपी की लोकशन का पता नहीं चल पाया है। कई पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी हुई हैं।

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add6