Tuesday 06-Oct-2026

जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने 20 सदस्यीय टीम का ऐलान किया, डिफेंडर आमिर अली होंगे कप्तान

जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने  20 सदस्यीय टीम का ऐलान किया, डिफेंडर आमिर अली होंगे कप्तान

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

डिफेंडर आमिर अली मस्कट में 26 नवंबर से होने वाले पुरूष जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के लिये भारत की 20 सदस्यीय टीम के कप्तान होंगे । यह टूर्नामेंट अगले साल होने वाले जूनियर विश्व कप का क्वालीफाइंग टूर्नामेंट भी है। भारत ने रिकॉर्ड चार बार टूर्नामेंट जीता (2004,2008,2015, 2023) है। उसने पाकिस्तान को पिछले साल 2-1 से हराकर खिताब जीता था।

भारत के साथ चीनी ताइपे, जापान, कोरिया और थाईलैंड पूल ए में हैं जबकि बांग्लादेश, मलेशिया, चीन, ओमान और पाकिस्तान पूल बी में हैं। भारत ने मेजबान होने के नाते एफआईएच हॉकी जूनियर विश्व कप के लिये स्वत: क्वालीफाई कर लिया है। कोच पी आर श्रीजेश के मार्गदर्शन में टीम जोहोर कप की सफलता को दोहराना चाहेगी। श्रीजेश ने एक विज्ञप्ति में कहा, जोहोर कप कई खिलाड़ियों के लिये पहला अनुभव था लेकिन उन्होंने जबर्दस्त प्रदर्शन किया। मैं उनके प्रदर्शन से बहुत खुश हूं। खिलाड़ियों ने बेंगलुरू में राष्ट्रीय शिविर में काफी मेहनत की है और हमने अपने खेल में कुछ बदलाव भी किये हैं।

भारतीय टीम :
गोलकीपर : प्रिंसदीप सिंह, बिक्रमजीत सिंह
डिफेंडर : आमिर अली (कप्तान), टी प्रियब्रत, शारदानंद तिवारी, योगेम्बर रावत, अनमोल इक्का, रोहित
मिडफील्डर : अंकित पाल, मनमीत सिंह, रोशन कुजूर, मुकेश टोप्पो, थोकचोम किंगसन सिंह
फॉरवर्ड : गुरजोत सिंह, सौरभ आनंद कुशवाहा, दिलराज सिंह, अर्शदीप सिंह, अराइजीत सिंह हुंडल
वैकल्पिक खिलाड़ी : सुखविंदर और चंदन यादव।

impact add1

Advertisement

impact add6

Advertisement

impact add4