Tuesday 21-Apr-2026

नहीं रहे भाजपा के 7 बार के विधायक श्यामदेव राय चौधरी 'दादा', कार्यकर्ताओं में शोक की लहर

नहीं रहे भाजपा के 7 बार के विधायक श्यामदेव राय चौधरी 'दादा', कार्यकर्ताओं में शोक की लहर

वाराणसी, इंपैक्ट लाइव टीम।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से लगातार सात बार विधायक रहे श्याम देव राय चौधरी ‘दादा’ का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को निधन हो गया। वह करीब 85 वर्ष के थे। उन्हे बीमारी के चलते शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होने अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

श्यामदेव राय चौधरी शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से 1989 से 2017 तक लगातार भाजपा विधायक रहे। उन्होने सक्रिय राजनीति से सन्यास ले लिया था। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। दादा भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। 2007 और 2012 में प्रोटेम स्पीकर बनाए गए।

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add6