Thursday 30-Apr-2026

यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 190 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का खुलासा; 11 शातिर गिरफ्तार

यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 190 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का खुलासा; 11 शातिर गिरफ्तार

आजमगढ़, इंपैक्ट लाइव टीम।

उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ पुलिस को साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने 190 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने वाले गैंग का पर्दफाश किया, जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन जूए का गैंग चलाता था। इस मामले में पुलिस ने 11 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने कुल 169 बैंक खातों से करीब 2 करोड़ रुपये फ्रीज किए हैं और 35 लाख रुपये का सामान बरामद किया है। बरामद सामानों में से 3 लाख 40 हजार रुपये नकद मिले हैं। पुलिस अन्य ट्रांजेक्शन का भी पता लगाने में जुटी है।

इसके अलावा गिरफ्तार आरोपियों के पास से 51 मोबाइल, 6 लैपटॉप, 61 एटीएम कार्ड, 56 बैंक पासबुक, 19 सिम कार्ड, 7 चेक बुक, 3 आधार कार्ड, एक जियो फाइबर राउटर मिला हैं. इससे आरोपी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन ठगी की वारदात को अंजाम देते थे।

impact add1

एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि अवैध रूप से अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन गेम रेड्डी अन्ना, लोटस, महादेव के माध्यम से लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप, मेटा और टेलीग्राम पर विज्ञापन के माध्यम से पैसों को दोगुना या तीन गुना जीतने का प्रलोभन देकर देकर ठगी करते थे। इन गेम्स में पीड़ितों की लॉगइन आईडी बनाकर साइबर ठगी कर सारा पैसा फर्जी खातों और मोबाइल के जरिये ट्रांसफर कर लेते थे और पीड़ित की आईडी ब्लॉक कर देते थे। इस संगठित गैंग में भारत और अन्य देश जैसे श्रीलंका, यूएई के मेंबर अलग-अलग व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े हुए थे और ठगी के पैसे का आदान-प्रदान करते थे।