Tuesday 03-Nov-2026

बिहार शोल्डर कोर्स 2024 के आयोजन की तैयारी पूरी, 25 अगस्त को होगा आयोजन

बिहार शोल्डर कोर्स 2024 के आयोजन की तैयारी पूरी, 25 अगस्त को होगा आयोजन

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन (बीओए) के तत्वावधान में नालंदा मेडिकल कॉलेज में रविवार (25 अगस्त) को बिहार शॉल्डर कोर्स 2024 का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन नालंदा मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स एंड एनाटॉमी विभाग की ओर से किया जा रहा है। इसमें देशभर से 300 से ज्यादा ऑर्थोपेडिक सर्जन, जूनियर डॉक्टर व चिकित्साकर्मी मौजूद रहेंगे।

कोर्स का मुख्य आकर्षण कैडेवरिक वर्कशॉप रहेगा। इस वर्कशॉप में डॉक्टरों को शोल्डर सर्जरी के व्यावहारिक पक्ष को समझने का मौका मिलेगा। उन्हें हड्डियों को काटने और आकार देने की तकनीक 'बोन शो' को भी करीब से देखने का मौके मिलेगा। लाइव सर्जरी के माध्यम से डॉक्टर शोल्डर सर्जरी की विभिन्न तकनीकों को प्रत्यक्ष रूप से देख और समझ सकेंगे। इसके अलावा रिवर्स शोल्डर आर्थ्रोप्लास्टी पर विस्तृत चर्चा होगी, जो शोल्डर सर्जरी में एक आधुनिक तकनीक है।

impact add4

कार्यक्रम के आयोजन सचिव डॉ. प्रवीण कुमार साहु ने बताया कि शोल्डर ऑर्थोस्कोपी विषय पर पूर्वोत्तर भारत का यह पहला और सबसे बड़ा कोर्स होगा। इस कोर्स में ऑर्थोपेडिक्स के क्षेत्र में नई तकनीकों और नवाचारों के बारे में भी जानने का मौका मिलेगा। यह कोर्स बीसीएमआर से 4 क्रेडिट पॉइंट्स के साथ मान्य है, जो डॉक्टरों के लिए एक अतिरिक्त लाभ है।

बीओए के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि हमें उम्मीद है कि इस कोर्स के माध्यम से डॉक्टर अब कंधे की बीमारियों के इलाज में अधिक कुशल होंगे। इससे मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा और उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार होगा।

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add3