समस्तीपुर, इंपैक्ट लाइव टीम।
नई दिल्ली से सहरसा जा रही वैशाली सुपरफास्ट के जनरल बोगी में एक महिला ने नवजात को जन्म दिया। प्रसव के बाद जज्जा व बच्चे को स्वस्थ देख सहरसा के लिए रवाना किया गया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन बच्चे के ट्रेन में जन्म लेने पर यात्रियों में विशेष हर्ष की लहर थी। बोगी के अंदर यात्रा कर रह यात्रियों के साथ ही बहार प्लेटफॉर्म पर रेल यात्रियों में कौतूहल बना रहा। जन्माष्टमी के दिन ट्रेन में गूंजी किलकारी को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा होती रही। सभी खुशी से झूमते नजर आए और जन्माष्टमी के दिन बेटे के जन्म को लेकर कहने लगे कि 'कान्हा आ गए हैं'।
जानकारी के अनुसार, ट्रेन की जनरल बोगी में सवार सहरसा निवासी मो. मेराज की गर्भवती पत्नी मुन्नी खातून को बहुत तेज लेबर पेन होने लगा। समस्तीपुर में ट्रेन के पहुंचने पर कॉमर्शियल कंट्रोल को अपराह्न करीब 3.40 बजे सूचना मिली कि 12554 वैशाली सुपर फास्ट में गार्ड की बोगी के समीप स्थित जनरल कोच में एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा हो रही है।
#Railkarmayogi#IndianRailways
— DRM SAMASTIPUR (@spjdivn) August 26, 2024
आज वाणिज्य नियंत्रण कक्ष को 03:40 पर सूचना प्राप्त हुई की ट्रेन नंबर 12554 वैशाली एक्सप्रेस के जनरल कोच में एक महिला को बहुत तेज लेबर पेन हो रहा है। नियंत्रण कक्ष द्वारा तत्काल इसकी सूचना मंडलीय चिकित्सालय, समस्तीपुर को दी गयी। सूचना मिलने पर मेडिकल… pic.twitter.com/2hTHFIt283
इसकी सूचना मिलने पर रेलवे की मेडिकल टीम आननफानन में स्टेशन पहुंची। टीम में डॉ. रेखा साहू, नर्सिंग स्टाफ रेखा कुमारी, विकास कुमार, ड्रेसर चंदन कुमार एवं एचए पामा कुमारी शामिल थी। उन्होंने ट्रेन की बोगी में ही सुरक्षित रूप से डिलीवरी करायी। इसके बाद उचित दवाइयां एवं उपचार देकर मरीज की जांच की। जिसमें बच्चा एवं मां पूर्ण रूप से स्वस्थ पाये गये। जिसके बाद उन्हें आगे सहरसा के सफर के लिए रवाना किया गया।