Friday 17-Apr-2026

Tag : Samastipur

Nov 28, 2024

समस्तीपुर में नाव हादसा, शिक्षकों से भरी नाव बीच गंगा नदी में टापू से टकराई; कई घायल

स्थानीय लोगों ने बताया कि कोहरा अधिक था, इस कारण नाव टापू से टकरा गयी, जिससे कई शिक्षक जो नाव पर सवार थे नदी में गिर गए। इस दौरान कई शिक्षकों को चोट आईं। वहीं शिक्षकों ने बताया कि, समस्तीपुर जिले में कई सरकारी स्कूल ऐसे है, जो नदी के पास स्थित है। ऐसे में स्कूल रोजाना आने जाने के लिए नाव के सिवा कोई रास्ता नहीं है।

Nov 19, 2024

49 का दूल्हा, 31 की दुल्हन... पूर्व विधायक ने 18 साल छोटी लड़की से की शादी, वीडियो वायरल

बिहार के समस्तीपुर के विभूतिपुर से जेडीयू के पूर्व विधायक रहे रामबालक सिंह ने शादी रचाई है। पूर्व विधायक ने 49 साल की उम्र में 31 साल की लड़की से दूसरी शादी की है। सोशल मीडिया पर शादी के वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है। एक तरफ लोग उनके नए जीवन साथी के लिए बधाई दे रहे हैं तो दूसरी तरफ उनको काफी ट्रोल भी किया जा रहा है।

Sep 23, 2024

बिहार में नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजक्ट ध्वस्त, महासेतु पर पुल के दो पिलरों के बीच का स्पैन हुआ धराशायी

शाहपुर पटोरी एवं मोहिउद्दीन नगर के बीच नंदिनी लगुनिया रेलवे स्टेशन के समीप रेल लाइन के ऊपर इस महासेतु के संपर्क पथ का निर्माण हो रहा है। कुछ माह पूर्व इनके पिलरों पर स्पैन चढ़ाएं गए थे। रविवार की शाम रेल लाइन के उत्तरी हिस्से में दो पिलरों पर अवस्थित यह स्पैन गिरकर धराशायी हो गया।

Sep 10, 2024

बिहार में नशेड़ी पिता की खौफनाक करतूत, डेढ़ माह की बच्ची को जमीन पर पटककर मार डाला

बिहार के समस्तीपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नशेड़ी पिता ने अपनी डेढ़ माह की दुधमुंही बच्ची को जमीन पर पटककर मार डाला। ग्रामीणों ने आरोप पिता देव कुमार पासवान को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। देव कुमार नशे का आदी था और एक माह से ससुराल में ही रहता था।

Aug 27, 2024

जन्माष्टमी के दिन वैशाली एक्सप्रेस में मुन्नी खातून ने दिया बेटे को जन्म, खुशी से बोल उठे परिजन; आ गए कान्हा जी...

नई दिल्ली से सहरसा जा रही वैशाली सुपरफास्ट के जनरल बोगी में एक महिला ने नवजात को जन्म दिया। प्रसव के बाद जज्जा व बच्चे को स्वस्थ देख सहरसा के लिए रवाना किया गया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन बच्चे के ट्रेन में जन्म लेने पर यात्रियों में विशेष हर्ष की लहर थी।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add1