Saturday 19-Sep-2026

समस्तीपुर में नाव हादसा, शिक्षकों से भरी नाव बीच गंगा नदी में टापू से टकराई; कई घायल

समस्तीपुर में नाव हादसा, शिक्षकों से भरी नाव बीच गंगा नदी में टापू से टकराई; कई घायल

समस्तीपुर, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के समस्तीपुर जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। गंगा नदी में शिक्षकों से भरी नाव दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में नाव में सवार कई घायल हुए हैं। बताया जाता है कि नाव पर 50 से ज्यादा लोग सवार थे, जिसमें से 2 महिला शिक्षक समेत 6 लोग नदी में डूब गए।

जानकारी के अनुसार मोहनपुर प्रखंड इलाके में रसलपुर गंगा घाट से गंगा के पार धरनी पट्टी सरसावा हरदासपुर और अन्य स्कूल के शिक्षक नाव पर सवार थे। नाव की रफ्तार काफी कम थी। इसके अलावा किनारा होने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।

impact add2

स्थानीय लोगों ने बताया कि कोहरा अधिक था, इस कारण नाव टापू से टकरा गयी, जिससे कई शिक्षक जो नाव पर सवार थे नदी में गिर गए। इस दौरान कई शिक्षकों को चोट आईं। वहीं शिक्षकों ने बताया कि, समस्तीपुर जिले में कई सरकारी स्कूल ऐसे है, जो नदी के पास स्थित है। ऐसे में स्कूल रोजाना आने जाने के लिए नाव के सिवा कोई रास्ता नहीं है। हालांकि घटना के बाद शिक्षकों ने ही नाव को ठीक किया और फिर स्कूल के लिए रवाना हो गए।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add2