Tuesday 03-Nov-2026

बिहार में नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजक्ट ध्वस्त, महासेतु पर पुल के दो पिलरों के बीच का स्पैन हुआ धराशायी

बिहार में नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजक्ट ध्वस्त, महासेतु पर पुल के दो पिलरों के बीच का स्पैन हुआ धराशायी

समस्तीपुर, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार में एक और निर्माणाधीन पुल गिरने का मामला सामने आया है। बख्तियारपुर- ताजपुर के बीच निर्माणाधीन गंगा महासेतु के संपर्क पथ में नंदनी लगुनिया रेलवे स्टेशन के उत्तर में दो पिलरों के बीच लगाया गया स्पेन रविवार शाम गिरकर धराशायी हो गया। इसके कारण पुल निर्माण करने वाली नवयुगा इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड के अधिकारियों में अफरातफरी मच गई है। रात के अंधेरे में लाइट जलाकर कंपनी के अधिकारी व कर्मी जेसीबी की मदद से धराशायी स्पैन के मलवे को मिट्टी के अंदर दबाकर साक्ष्य को मिटाने में लगे हुए हैं।

बता दें कि शाहपुर पटोरी एवं मोहिउद्दीन नगर के बीच नंदिनी लगुनिया रेलवे स्टेशन के समीप रेल लाइन के ऊपर इस महासेतु के संपर्क पथ का निर्माण हो रहा है। कुछ माह पूर्व इनके पिलरों पर स्पैन चढ़ाएं गए थे। रविवार की शाम रेल लाइन के उत्तरी हिस्से में दो पिलरों पर अवस्थित यह स्पैन गिरकर धराशायी हो गया। इससे पुल की गुणवत्ता पर भी प्रश्न चिह्न लग गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2011 में अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में बख्तियारपुर - ताजपुर गंगा महासेतु की आधारशिला रखी थी। लगभग 45 किलोमीटर लंबे संपर्क पथ एवं 5.575 किलोमीटर लंबे नदी पुल के निर्माण में कुल 1603 करोड रुपए खर्च किए जाने हैं।

impact add4

अब तक पुल का लगभग 60 फीसदी काम ही पूरा हो पाया है। जिसमें लगभग 1000 करोड रुपए से अधिक खर्च किए जा चुके हैं। इस पुल का निर्माण वर्ष 2016 में ही हो जाना था परंतु वर्ष 2024 में भी यह कार्य पूरा नहीं हो सका है। महासेतु के निर्माण में 307.50 करोड़ रूपए राज्य सरकार द्वारा एवं 277.50 करोड रुपए केंद्र सरकार द्वारा खर्च किए जाने हैं। प्रोजेक्ट मैनेजर जोसे़फ ने बताया उक्त स्लैब में गड़बड़ी आ गयी थी, जिस कारण उसे गिराया गया है। स्लैब अपने से नहीं गिरा है।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add5