Saturday 13-Jun-2026

Tag : Train

Mar 25, 2025

चाकू ब्लेड और पेचकस लेकर बिहार की ट्रेनों में लूटने वाले 7 बदमाश गिरफ्तार

बिहार में ट्रेन में चोरी करने वाले बदमाशों का एक गिरोह सक्रिय था, जो पूरी योजना बनाकर यात्रियों के सामान की चोरी करता था। कटिहार रेल एसपी, हरिशंकर कुमार के दिशा-निर्देश पर रेल थाना पुलिस इस गिरोह के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। हाल ही में बरौनी रेलवे डीएसपी, गौरव पांडे के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम बनाई गई और इस टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए ट्रेन में चोरी की योजना बना रहे सात अपराधियों को गिरफ्तार किया। इन अपराधियों के पास से चोरी किए गए सामान और धारदार हथियार भी बरामद किए गए हैं।

Nov 04, 2024

छठ के चलते ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं, बसों में भी भारी भीड़; बेबस दिखे यात्री

छठ पूजा पर घर पहुंचने की जल्दबाजी ने रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर चाक-चौबंद व्यवस्था बेपटरी कर दी है। रविवार को रेलवे स्टेशनों पर इतनी भीड़ उमड़ी कि पैर रखने तक की जगह नहीं बची थी। ट्रेनों में लोग खिड़कियों के सहारे घुसकर सीट कब्जाने की कवायद करते दिखे तो कई लोग जबरदस्ती ठूंसकर अंदर घुसते रहे।

Oct 24, 2024

बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, छठ-दिवाली पर 7000 विशेष ट्रेनें; रेल के लिए 4553 करोड़

केंद्र सरकार ने छठ और दिवाली के पर्व पर यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए सात हजार विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह विशेष ट्रेनों के परिचालन का नया रिकॉर्ड होगा।

Aug 27, 2024

जन्माष्टमी के दिन वैशाली एक्सप्रेस में मुन्नी खातून ने दिया बेटे को जन्म, खुशी से बोल उठे परिजन; आ गए कान्हा जी...

नई दिल्ली से सहरसा जा रही वैशाली सुपरफास्ट के जनरल बोगी में एक महिला ने नवजात को जन्म दिया। प्रसव के बाद जज्जा व बच्चे को स्वस्थ देख सहरसा के लिए रवाना किया गया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन बच्चे के ट्रेन में जन्म लेने पर यात्रियों में विशेष हर्ष की लहर थी।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add1