Saturday 13-Jun-2026

कैसे दंगा करा देगा? गिरिराज सिंह पर भड़के लालू यादव, नीतीश कुमार का भी लिया नाम

कैसे दंगा करा देगा? गिरिराज सिंह पर भड़के लालू यादव, नीतीश कुमार का भी लिया नाम

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। बुधवार को पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान लालू ने कहा कि गिरिराज सिंह के राज में और नीतीश कुमार के राज में कोई फर्क नहीं है। लालू ने कहा कि गिरिराज सिंह की आदत है, वो इसी तरह की बात बोलते रहता है। गिरिराज सिंह की 'हिंदू स्वाभिमान यात्रा' और बीजेपी सांसद प्रदीप कुमार सिंह के विवादित बयान को लेकर पूछे गए सवाल पर लालू यादव जवाब दे रहे थे। बता दें कि बीजेपी सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा था कि यदि अररिया में रहना है तो हिंदू बनना होगा।

पत्रकारों के सवाल पर कि क्या यहां दंगा-फसाद कराना चाहते हैं? इस पर लालू यादव ने कहा कि हम लोगों के रहते दंगा-फसाद कैसे करा देगा? तेजस्वी यादव कह रहे हैं अगर कुछ भी हुआ तो इसके जिम्मेदारी सीएम नीतीश कुमार हैं। इस पर लालू यादव ने कहा कि ठीक बोले हैं।

impact add4

बता दें कि कांग्रेस ने भी सीएम नीतीश कुमार पर हमला किया है। मंगलवार को कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश राठौर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अब कंफ्यूज हो गई है। पहले भारतीय जनता पार्टी राम-राम कर रही थी, फिर सनातन-सनातन कह रही थी और अब हिंदू-हिंदू पर आ गई है। राम-राम छोड़कर भारतीय जनता पार्टी के लोग जाम-जाम में फंस गए हैं। ये बीजेपी सांसद प्रदीप सिंह की भाषा नहीं है। नीतीश कुमार जी की भाषा है।

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add5