Saturday 19-Sep-2026

मोतिहारी में मर्डर, घर से बुलाकर नाइट गार्ड को मारी 3 गोली; मौके पर ही मौत

मोतिहारी में मर्डर, घर से बुलाकर नाइट गार्ड को मारी 3 गोली; मौके पर ही मौत

मोतिहारी, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना गुरुवार देर रात बिजधरी थाना क्षेत्र के सुंदरापुर गांव की है। युवक मणि प्रकाश(30) उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुंदरापुर में रात्रि प्रहरी (नाइट गार्ड) था और सुंदरापुर वार्ड-1 का रहने वाला था। बताया जाता है कि अपराधियों ने उसे घर से बुलाकर सुंदरापुर मोबाइल टावर के समीप गोली मार दी। गोली उसके शरीर पर तीन जगहों पर लगी है। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पत्नी आंगनबाड़ी की सेविका है। घटनास्थल से पुलिस ने एक स्कूटी बरामद की है जो मृतक की बताई जाती है। डीएसपी ने बताया कि अपराधी चार की संख्या में थे। वहीं, एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि हत्या का कारण पूर्व का विवाद है। पूर्व में विवाद में मारपीट भी हुई थी। उन्होंने बताया की चारों अपराधी उसी गांव के हैं। उनकी पहचान कर ली गई है। चकिया डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर दिया गया है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add6