Wednesday 29-Jul-2026

सीवान में 3 लोगों की संदिग्ध मौत, शराब पीने की आशंका; एक युवक के आंख की रोशनी गई

सीवान में 3 लोगों की संदिग्ध मौत, शराब पीने की आशंका; एक युवक के आंख की रोशनी गई

सीवान, इंपैक्ट लाइव टीम।

शराबबंदी वाले बिहार में एक बार फिर से जहरीली शराब पीने से मौत का मामला सामने आया है। सीवान में तीन लोगों की संदिग्ध मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि जहरीली शराब पीने से इन लोगों की जान गयी है। घटना लकड़ी नबीगंज का बताया जा रहा है। घटना को लेकर थाना प्रभारी अजित कुमार सिंह ने बताया कि 3 की मौत की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है कि कैसे मौत हुई है। फिलहाल इस घटना से एक बार फिर हड़कंप मच गयी है।

इस घटना तीन लोगों की मौत हुई है। तीन लोग गंभीर रूप से बीमार हैं, जिनका इलाज चल रहा है। इसमें एक की हालत गंभीर है। उसकी आंखों की रोशनी चली गयी है। आंख से कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। बता दें कि मृतकों में एक अमरजीत यादव शामिल है। दो लोगों की पहचान नहीं हो पायी है। अस्पताल में भर्ती उमेश यादव की पत्नी ने बताया कि मेरे पति भी शराब पिये थे, जिनकी तबियत ज्यादा खराब है। आंख से कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। सदर अस्पताल में लाया गया है। डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया है।

impact add6

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add2