Saturday 13-Jun-2026

सीएम नीतीश ने 383 पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सीएम नीतीश ने 383 पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुलिस को सुदृढ़ करने हेतु थानों एवं इकाईयों के लिए 383 पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन पुलिस वाहनों की उपलब्धता से राज्य में पुलिसिंग की कार्यक्षमता एवं दक्षता और बढ़ेगी, साथ ही विधि व्यवस्था के संधारण में सहूलियत होगी। सोमवार को एक, अणे मार्ग प्रांगण में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक आर.एस. भट्टी ने मुख्यमंत्री को पौधा भेंटकर उनका अभिनन्दन किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक आरएस. भट्टी, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव व मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, गृह विभाग के सचिव प्रणव कुमार, गृह विभाग की विशेष सचिव के. सुहिता अनुपम, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।