सुपौल जिले के के वीरपुर नगर पंचायत वार्ड 5 में एक लॉज के कमरे में बीए पार्ट 2 के छात्र का शव संदेहास्पद स्थिति में फंदे से लटका हुआ मिला। जिस कारण इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि छातापुर प्रखंड के ठुठी पंचायत के चैनपुर वार्ड 2 निवासी विक्रम कुमार मेहता (22) पिता शिव शंकर मेहता वीरपुर के ललित नारायण स्मारक कॉलेज में बीए पार्ट 2 का छात्र था। वह वीरपुर नगर पंचायत के वार्ड 5 के एक लॉज में किराए पर एक कमरा लेकर पढ़ाई करता था। रविवार को देर तक दरवाजा नहीं खोलने पर सहपाठियों को शक हुआ। जिसके बाद खिड़की से अंदर झांकने पर विक्रम का शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। वहीं मृतक के घर कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष आर के मंडल ने बताया कि शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। फिलहाल आवेदन नहीं मिला है। आवेदन अनुसार केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।