राजद सांसद मनोज झा ने तेजस्वी यादव के आवास में राजद विधायकों की बैठक के बाद बाहर निकल कर मीटिंग की जानकारी दी और विधायकों के टूटने के भय से जुड़े सवाल पर कहा कि हमें कोई भय नहीं है, खबर उन तक (विपक्ष तक) पहुंचा दीजिए हम जिंदाबाद थे, जिंदाबाद हैं और जिंदाबाद रहेंगे।
उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने कहा था कि खेल उन्होंने (सत्तापक्ष ने) शुरू किया है, खेल खत्म हम करेंगे। वहीं, करीब 8 बजे रात को तेजस्वी प्रसाद यादव बैठक से निकल कर पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास पर चले गए।
महागठबंधन के विधायकों को नजरबंद करने के आरोपों को खारिज करते हुए श्री झा ने कहा कि विधायकों की इच्छा है कि 48 घंटे तक हम एक साथ रहेंगे। सभी विधायक आवास के अंदर अंतराक्षी खेल रहे हैं, छोटी-छोटी बातचीत में लगे है। उन्होंने बताया कि आवास के अंदर विधायक प्रदेश व देश की राजनीतिक के बारे में बातचीत कर रहे हैं। गठबंधन की मजबूती के लिए सभी विधायक एकजुट हैं।