जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नेता महेश्वर हजारी ने बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा सचिवालय द्वारा बुधवार को जारी एक अधिसूचना के अनुसार हजारी का इस्तीफा 21 फरवरी की दोपहर से प्रभावी हो गया। कल्याणपुर निर्वाचन क्षेत्र (आरक्षित) से दूसरी बार विधायक बने हजारी मार्च, 2021 से उपाध्यक्ष पद पर थे। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि हजारी ने विधानसभा के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा क्यों दिया है।