Monday 25-May-2026

13 दिनों में 7 रेल दुर्घटनाएं... झारखंड रेल हादसे को लेकर लालू ने रेलवे की सुरक्षा पर उठाए सवाल

13 दिनों में 7 रेल दुर्घटनाएं... झारखंड रेल हादसे को लेकर लालू ने रेलवे की सुरक्षा पर उठाए सवाल

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

झारखंड में मंगलवार को हुए रेल हादसे को लेकर आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने दुख जताया है। लालू ने सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 13 दिनों के अंदर 7 रेल दुर्घटनाएं हुईं है, जो चिंताजनक है। रेल यात्रियों की सुरक्षा का ख्याल नहीं रखा जा रहा है।

लालू यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा है कि 13 दिनों में 7 रेल दुर्घटनाएं! नियमित होती रेल दुर्घटनाएं बेहद चिंताजनक है। सरकार ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए मूलभूत कदम भी नहीं उठा रही है। भारतीय रेलवे इतनी असुरक्षित हो चुकी है कि ट्रेनों पर चढ़ने से पहले यात्री प्रार्थना करते हैं कि यह यात्रा उनकी अंतिम यात्रा ना हो। रेल के डिब्बे आज चलते फिरते ताबूत बनकर रह गए हैं।

बता दें कि झारखंड में दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के बड़ाबम्बो स्टेशन के निकट आज तड़के हावड़ा से मुंबई जा रही 12810 हावड़ा-मुंबई मेल के कई डिब्बे पटरी से उतर गए जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए।

impact add3